चश्मा हटाने के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 15:16

गाजर- गाजर में विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है और इसे रेगुलर खाने आपकी आंखों की सेहत सही रहती है। इसमें सबसे ज्यादा रोडोस्परिन (rhodopsin) पाया जाता है। कद्दू और पपीता- कद्दू और पपीता में विटामिन ए हो जो कि आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आप इसका सूप बना कर पी सकते हैं या फिर ऐसे भी खा सकते हैं।

विटामिन बी 1 और ई से भरपूर फूड्स

ज्यादातर लोगों को लगता है कि आंखों के लिए विटामिन ए ही बेहद जरूरी है पर ऐसा नहीं है। विटामिन ए के अलावा भी कई ऐसे विटामिन हैं जो कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। जैसे कि विटामिन बी 1 से भरपूर फूड्स एंटी स्ट्रेस फूड्स हैं जो कि आंखों को स्ट्रेस के प्रभाव से बचाते हैं और इसमें ड्राईनेस और सूजन को रोकते हैं। इसके लिए आप विटामिन बी 1 से भरपूर फूड्स खा सकते हैं जैसे कि

-मटर
-नट्स
-लिवर

इसी तरह आंखों के लिए विटामिन ई भी बेहद फायदेमंद है। विटामिन ई आंखों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली परेशानियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप काजू, बादाम और अंकुरित दालों को खा सकते हैं।

विटामिन सी से भरपूर फू़ड्स

विटामिन सी से भरपूर फूड्स आंखों की सेहत में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। विटामिन सी से भरपूर फूड्स जैसे कि खट्टे फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और आंखों को बाहरी नुकसानों से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा विटामिन सी कोलेजन के प्रोडक्शन में बढ़ावा देता है, जो कि एक ऐसा प्रोटीन से जो कि आंखों की स्ट्रक्चर में मदद करता है। खास कर कि ये कॉर्निया और आंखों के सफेद भाग को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके लिए विटामिन सी से भरपूर फू़ड्स में आप नींबू, संतरा और अंगूर आदि खा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info